घर में रखकर बेच रहा था महुआ शराब, 20 लीटर जब्त
बसना। ग्राम ललितपुर में अवैध महुआ शराब बेचने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को दोपहर करीब 1:11 बजे ग्राम ललितपुर में कार्रवाई की गई। आरोपी उमेश्वर साहू (24) अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया है।
