शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाएं : आनंद निषाद

– मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की ली बैठक
राजनांदगांव 26 नवम्बर 2026। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मछुआरों एवं मत्स्य पालकों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करें। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करें। मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद ने विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य सहकारी समितियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में जागरूक करने कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के प्रतिनिधि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मत्स्य पालन के विकास एवं मछुआ समाज के कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों ने मत्स्य पालन से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान जिले में मत्स्य पालन के विकास, मछुआरों की समस्याओं तथा मत्स्य सहकारी समितियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोडऩे के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.