संविधान के मूल्यों को आचरण में उतारना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि : निखिलकांत साहू

संविधान दिवस पर अंबेडकर चौक में नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ किया माल्यार्पण, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को अपनाने का लिया संकल्प
महासमुंद। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पार्षदों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब के योगदान का स्मरण करते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि संविधान देश का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे का संदेश देता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान प्रदान किया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। इसके मूल्यों को अपने आचरण में उतारना और समाज में आपसी सद्भाव एवं समरसता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करना ही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में सभापति गण जितेंद्र ध्रुव, जय कुमार देवांगन, श्रीमती ईश्वरी संजय भोई, पार्षद मुस्ताक खान, भाऊराम साहू, टोमन कागजी, राहुल आवड़े, धनेन्द्र चंद्राकर, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू चंद्राकर, पार्षद नीरज चंद्राकर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.