14 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, एक फरार
बागबाहरा। बागबाहरा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में महाराष्ट्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य आरोपी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को शाम करीब 3:55 बजे एनएच-353 पिथौरा चौक बागबाहरा के पास कार्रवाई की गई। आरोपी काशीराम पिराना मुलगे (46) निवासी महाराष्ट्र के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1,000 रुपये नकद और 4,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 में मामला दर्ज किया गया है।
