पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट
तेन्दूकोना। ग्राम नदी चरौदा में पत्नी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब 8 बजे ग्राम नदी चरौदा निवासी हेमकुमारी के साथ उसके पति किशोर कुमार चक्रधारी ने विवाद किया। इस दौरान आरोपी ने पत्नी को अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर तेन्दूकोना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
