वाहन की टक्कर से हादसा, चालक पर अपराध दर्ज
पिथौरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर वाहन की टक्कर से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे एनएच-53 राजमार्ग पर हादसा हुआ। मामले में पिथौरा पुलिस ने जांच के दौरान वाहन क्रमांक एमएच-26 सीएच-4277 के चालक को आरोपी बनाया है। जांच में पुलिस ने अपराध बीएनएस की धारा 106(1) में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
