रास्ते में रोककर मारपीट, जान से मारने की धमकी
महासमुंद। ग्राम घोड़ारी में रास्ते से हटने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम घोड़ारी निवासी संतोष ओंगरे (48) के साथ आरोपियों ने रास्ते से हटने की बात को लेकर विवाद किया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया है।
