27 वर्षीय युवती लापता, अपहरण की आशंका
बसना। ग्राम अरेकेलडीपा से 27 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे युवती घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। युवती की पहचान मालिका यादव के रूप में हुई है। वह ग्राम अरेकेलडीपा की रहने वाली है। युवती के पिता भास्कर यादव (60) की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि युवती के लापता होने के मामले में अपहरण की आशंका को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
