ट्रक से दुर्घटना का मामला, अज्ञात चालक पर अपराध दर्ज
महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम कांपा के पास ट्रक से हुई सड़क दुर्घटना के मामले में तुमगांव पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, घटना 29 सितंबर को सुबह 5.15 बजे की है। मामले में ट्रक क्रमांक सीजी -04 एनए -9789 के चालक को आरोपी बनाया गया है। तुमगांव पुलिस ने धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
