अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
सांकरा। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई में सांकरा पुलिस ने 4500 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मेघलाल साहू (38), पिता बेदराम, निवासी रिकोकेला राजदेवरी, जिला बलौदाबाजार, को जोंक पुल के पास पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 4500 एमएल अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत 2600 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। शराब के परिवहन में इस्तेमाल वाहन क्रमांक सीजी-06 एचडी -5141, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है, भी जब्त किया गया। सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।
