बाइक को टक्कर मारकर भागा वाहन चालक, घायल

बसना। पलसापाली बेरियर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना 20 नवंबर की शाम करीब 6 बजे की है। शिकायतकर्ता द्वारिका प्रसाद सिदार (56), निवासी भद्रकोना, ने आरोप लगाया कि अज्ञात मोटर वाहन चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में उन्हें चोट आई। पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी-06 जीआर -2252 के चालक के खिलाफ धारा 281 एवं 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.