अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, चालक पर अपराध दर्ज
महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम विन्द्रावन नर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 नवंबर को शाम करीब 5.40 बजे की है। अज्ञात वाहन चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मृतक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर से गंभीर चोट आने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच में अपराध घटित होना पाए जाने पर कोमाखान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
