देशी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
महासमुंद। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 4320 एमएल देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश मसीह (58), पिता विजय, निवासी वार्ड क्रमांक 7, नयापारा, को तहसील कार्यालय के पास से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 4320 एमएल देशी शराब, जिसकी कीमत 1920 रुपये बताई गई है, तथा बिक्री की नगदी 100 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
