सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई
तुमगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुए सड़क हादसे के एक अन्य मामले में तुमगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 22 नवंबर को शाम 4.50 बजे की है। शिकायतकर्ता शेखराम यादव, पिता धनुक राम (39), निवासी बिरबिरा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत अपराध कायम किया है।
