घर के आंगन में मारपीट
सरायपाली। ग्राम केना में घर के आंगन में पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता बसंत प्रधान (40) ने चंद्रहास प्रधान, रोहिदास प्रधान और नल कुमार पर अश्लील गाली देने, जान से मारने की धमकी देने और मुक्के से मारपीट करने का आरोप लगाया है।घटना 22 नवंबर को सुबह करीब 9.30 बजे की बताई गई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
