जमीन विवाद में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
बसना। ग्राम बरबसपुर में जमीन विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया। महिला शिकायतकर्ता कुसुम साहू पति प्यारे लाल (38) ने देव कुमार साहू, लखन पटेल, रवि शंकर और मोहन गड़रिया पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना 21 नवंबर को शाम करीब 5.30 बजे की है। शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
