देशी-अंग्रेजी शराब बेचते युवक गिरफ्तार
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 19 नवंबर को सुबह 11:26 बजे लक्ष्मी डेलिनीडस महलपारा पिथौरा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। आरोपी महेश निर्मलकर (20) निवासी महलपारा पिथौरा के कब्जे से 3060 एमएल देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 1480 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) में मामला दर्ज किया है।
