जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में

विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
गरियाबंद 19 नवम्बर 2026/ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन हॉल गरियाबंद में किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में 6 सदस्य, जबकि लोक नृत्य एवं लोक गीत में 7-7 सदस्य शामिल होंगे। इन दोनों विधाओं में 3-3 संगतकार अतिरिक्त रूप से शामिल होंगे। दल में पुरुष, महिला अथवा दोनों शामिल हो सकते हैं। चित्रकला एवं कविता लेखन में विजेता प्रतिभागी की संख्या 2-2 निर्धारित किए गए हैं। कविता लेखन में प्रत्येक प्रतिभागी को एक कविता लिखनी होगी, जिसके लिए अधिकतम 90 मिनट का समय निर्धारित है। कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है। कविता हिंसात्मक, आपराधिक, आपत्तिजनक अथवा अनुचित विषयवस्तु पर आधारित नहीं होनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे। वहीं, रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा। रील की अधिकतम अवधि 60 सेकंड होगी तथा इसकी निर्धारित थीम “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” है।
पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा। युवा उत्सव में प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। रॉक बैंड विधा में अधिकतम 10 सदस्य होंगे। इस विधा का आयोजन केवल राज्य स्तरीय युवा उत्सव में किया जाएगा। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.