जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन18 नवम्बर को,17नवम्बर तक पंजीयन
बलौदाबाजार, 13 नवम्बर 2026/संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिकाधिक अवसर प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जा रहा है। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 नवम्बर 2026 को प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में इस वर्ष प्रतिभागियों के लिए 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों (लोकगीत एवं लोकनृत्य)के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता जिला स्तर से प्रारंभ होकर राज्य स्तर तक आयोजित होगी। इसमें कुल 09 विधाएं शामिल हैं, जिनमें विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड शामिल हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा निर्धारित लिंक https://forms.gle/xtZd4qWyA3fDtRjJ6 के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कुटुम्ब न्यायालय भवन, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-24, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित होकर भी पंजीयन कराया जा सकता है। प्रतिभागियों के लिए ’’माई भारत युवा पोर्टल पर पंजीयन कराना भी अनिवार्य है।’’ पंजीयन की अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2026 समय 04ः00 बजे निर्धारित की गई है।
जिले के इच्छुक युवा निर्धारित समय-सीमा में अपना पंजीयन कराकर युवा उत्सव में सहभागिता कर सकते हैं।प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए देवेन्द्र सिंह अजमानी, सहा.ग्रेड.-02 (98274-61266) या कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से संपर्क किया जा सकता है।
