बस्तर ओलंपिक 2026 के आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

नारायणपुर, 07 अक्टूबर 2026// संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार नारायणपुर जिले में बस्तर ओलंपिक 2026 के सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बस्तर संभाग के युवाओं में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से नवंबर माह में विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बस्तर ओलंपिक 2026 के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से किया जा रहा है। इसके बाद विकासखण्ड स्तर पर 01 से 13 नवंबर 2026 के मध्य तथा जिला स्तर पर 16 से 25 नवंबर 2026 के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर चयनित विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में नारायणपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर नम्रता जैन को अध्यक्ष तथा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक जनसंपर्क, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, परिवहन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, प्रभारी अधिकारी पर्यटन विभाग, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, जिला कोषालय अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा खाद्य अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। वहीं खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नारायणपुर को सदस्य-सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
समिति को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
जिला स्तरीय समिति द्वारा बस्तर ओलंपिक के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके अंतर्गत खेल मैदानों का चिन्हांकन, मैदानों को प्रतियोगिता के लिए तैयार कराना, खेल सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित आयोजन शामिल है।
इसके अलावा प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायकों एवं रेफरी का चयन, खिलाड़ियों के लिए खेल परिधान वितरण तथा आयोजन से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी करने की जिम्मेदारी भी समिति को दी गई है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक समन्वय किया जाएगा।
प्राप्त निर्देशों के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर तथा खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग नारायणपुर से समन्वय करते हुए जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.