खेत में बोर के पास छिपाकर रखी थी महुआ शराब, युवक गिरफ्तार

महासमुंद। बसना पुलिस ने ग्राम खुर्सीपहार में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खुर्सीपहार में विद्या सरिया के खेत स्थित बोर के पास एक व्यक्ति बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम रोशन कुमार (26), निवासी खुर्सीपहार बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।