अधेड़ से 15 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने ग्राम सुखीपाली में कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ के कब्जे से 15 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 3 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सुखीपाली में अवैध रूप से महुआ शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जोतराम साहू (47) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
