खल्लारी नाला के पास युवक से 6 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। बसना पुलिस ने खल्लारी नाला के पास पुलिया रोड किनारे एक युवक के कब्जे से 6 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1,200 रुपए बताई गई है।पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि खल्लारी नाला के पास एक युवक अवैध रूप से महुआ शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वार्ड-8 कबीरनगर, बसना निवासी सागर गुप्ता (25) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।