नरहरपुर नगरीय निकाय एवं पंचायत उप निर्वाचन के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026/ नगरीय निकाय नगर पंचायत नरहरपुर एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कुन्दन कुमार द्वारा संबंधित विभिन्न निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी आदेशानुसार कानून व्यवस्था एवं व्हीएम सिक्यूरिटी प्लान के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कांकेर को नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, पखांजूर एवं कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जाबो कार्यक्रम (मतदाता जागरूकता अभियान) एवं मतदान दल (मानव संसाधन) गठन एवं प्रशिक्षण के लिए सहायक संचालक शिक्षा प्रकाश सेन को नोडल अधिकारी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) को सहायक नोडल। मतदाता सूची, नक्शा एवं रूट चार्ट हेतु भू-अभिलेख अधीक्षक कांकेर नारायण धु्रव को नोडल एवं राजस्व निरीक्षक विमलदास मानिकपुरी को सहायक नोडल बनाया गया है। जिला स्तरीय मास्टर टेªनर प्रशिक्षण के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधावा के प्राचार्य कमलेश निषाद को नोडल एवं शासकीय हाई स्कूल पी.व्ही.-32 के व्याख्याता प्रणव कीर्तनिया को सहायक नोडल नोडल। नियंत्रण कक्ष शिकायत शाखा हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर के प्रबंधक दुष्यंत ठाकुर को नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यालय कांकेर की अधीक्षक श्रीमती राजकुमारी मरकाम को सहायक नोडल। मतपेटी निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु श्रम पदाधिकारी कांकेर सुदेश गोटी को नोडल एवं प्रभारी कार्यपालन अंत्यावसायी आर.एस. कमल को सहायक नोडल। वाहन व्यवस्था हेतु जिला परिवहन अधिकारी कांकेर प्रकाश रावटे को नोडल, जिला यातायात पुलिस कांकेर दीपक साव को सहायक नोडल, प्रेक्षक हेतु उप संचालक पंचायत कांकेर नकुल प्रसाद वर्मा को नोडल, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कांकेर अनिल गोटा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मतपत्र मुद्रण/निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र हेतु सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती संगीता कावड़े को नोडल एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश वर्मा को सहायक नोडल, चिकित्सा सहायता हेतु खण्ड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर को नोडल एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, पखांजूर को सहायक नोडल अधिकारी। टेबल कुर्सी व्यवस्था हेतु संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी को नोडल एवं खण्ड स्रोत समन्वयक कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल, बेरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली इत्यादि के लिए अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग कांकेर को नोडल तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी वन विभाग कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा को सहायक नोडल। आदर्श आचार संहिता/सम्पति विरूपण/मतदान एवं मतगणना प्रतिवेदन/मतगणना प्रभारी हेतु तहसीलदार कांकेर को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नरहरपुर को सहायक नोडल। पेयजल व्यवस्था हेतु संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नरहरपुर को सहायक नोडल। मतगणना हेतु बेरिकेडिंग व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, पखांजूर को नोडल तथा संबंधित उप अभियंता लोक निर्माण विभाग को सहायक नोडल। ईव्हीएम हेतु डिप्टी कलेक्टर टी.आर. देवांगन को नोडल एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राकेश वर्मा को सहायक नोडल। आईटी कम्यूनिकेशन हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कांकेर रोहित आसवाल को नोडल तथा सहायक प्रोग्रामर जिला कार्यालय कांकेर डोमेन्द्र ठाकुर को सहायक नोडल। कार्मिक कल्याण/पीडब्ल्यूडी वोटर्स सुविधा हेतु उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती क्षमा शर्मा को नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, कोयलीबेड़ा व मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत नरहरपुर को सहायक नोडल। निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु लेखाधिकारी जिला पंचायत कांकेर अजय कुमार को नोडल एवं लेखाधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कांकेर लोकेन्द्र साहू को सहायक नोडल। मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज (एम.सी.एम.सी.) के लिए संयुक्त संचालक जिला जनसम्पर्क कांकेर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर को नोडल तथा नगर एवं ग्राम निवेश कांकेर के सहायक संचालक को सहायक नोडल एवं मतदान/मतगणना दिवस को प्रेषित किए जाने वाले प्रतिवेदन के लिए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कांकेर नवनीत पटेल को नोडल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
