नगर पंचायत नरहरपुर एवं कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुनावों हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 नवंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरपालिका) कुन्दन कुमार द्वारा नगर पंचायत नरहरपुर के आम निर्वाचन दिसंबर 2026 के सफल संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार पुष्पराज पात्र तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी बंशीलाल नुरुटी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सरपंच एवं वार्ड पंच निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा (पखांजूर) के ग्राम पंचायत जयश्रीनगर, वनश्रीनगर, श्रीपुर, मरोड़ा, लक्ष्मीपुर, जनकपुर, विजयनगर, पाड़ेगा, बांदे कॉलोनी, नागलदण्ड, हनुमानपुर, विष्णुपरुर कुरेनार, सितरम, विकासपल्ली, कंदाड़ी, राधानगर, गोविन्दपुर, जानकीनगर तथा स्वरूपनगर के लिए तहसीलदार पखांजूर केतन कुमार भोयर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा उदय प्रकाश नाग को सहायक रिटर्निं ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.