दुकान बनाने की जगह पर लकड़ी रखने से मना किया तो भाई ने पीटा
महासमुंद। दुकान बनाने के लिए तय जगह पर लकड़ी रखने से मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद के बाद उसके भाई ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड-12 लालदाढ़ीपारा निवासी सतपाल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 सितंबर को उसका बड़ा भाई सत्यनारायण जंगल से लकड़ी काटकर लाया था। उसने लकड़ी घर के सामने खाली जगह पर रख दी। सतपाल ने उक्त स्थान पर दुकान बनाने की बात कहते हुए वहां लकड़ी रखने से मना किया।
आरोप है कि इसी बात को लेकर सत्यनारायण ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2) और 296 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
