महिला की किराना दुकान से गांजा बरामद

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने ग्राम बेहरापाली में कार्रवाई करते हुए एक महिला की किराना दुकान से 1.555 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मौके से 750 रुपए नकद भी जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिमला बैरागी (41) अपनी किराना दुकान से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। इस दौरान 1.555 किलो गांजा और 750 रुपए नकद बरामद हुए।
पुलिस ने गांजा जब्त कर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।