मां महामाया के दरबार में विधायक सिन्हा ने टेका माथा, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, देर शाम तक बधाई देने पहुंचते रहे समर्थक व शुभचिंतक
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जन्मदिन मंगलवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने नगर की कुलदेवी मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। विधायक ने कहा कि मां महामाया की कृपा सभी पर बनी रहे तथा महासमुंद क्षेत्र में निरंतर विकास, समृद्धि और सौहार्द का वातावरण कायम रहे।
इसके बाद भाजपा कार्यालय में विधायक सिन्हा का जन्मदिन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह व आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह नजर आया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ अपने आत्मीय संबंधों को व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक और हवन-पूजन
जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं पूजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के विधायक कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधायक रुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई।
शाम को विधायक कचहरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
बोले विधायक- कार्यकर्ताओं का स्नेह और आशीर्वाद प्रेरणादायी
जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का स्नेह एवं आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। भाजपा को परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों का इतना अपार स्नेह देखकर वे भावविभोर हैं।
विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार निरंतर देश व प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। महासमुंद क्षेत्र में भी सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से उन्हें जनता के प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है। सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी क्षमता से कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि “हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित महासमुंद की गाथा भी लिखेंगे।”
देर शाम तक पहुंचते रहे बधाई देने लोग
विधायक सिन्हा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों का पहुंचना जारी रहा। विधायक ने सभी का व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, सतपाल सिंह पाली, मनीष बंसल, संदीप दीवान, माधव राव टांकसाले, राकेश चंद्राकर, मोती साहू, ललिता अग्रवाल, धरम साहू, स्वप्निल तिवारी, आनंद साहू, श्याम साकरकर, प्रेम चंद्राकर, पवन पटेल, देवीचंद राठी, अरविंद प्रहरे, महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिगेश्वरी चंद्राकर, तेजेंद्र शर्मा, नितिन जैन, भीखम सिंह ठाकुर, हुलसी चंद्राकर, देवेश निषाद, मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, मानिक सोनवानी, साजन यादव, माखन सिन्हा, मुन्ना साहू, ऋषभ बाफना, बंटी शर्मा, संदीप घोष, रमेश साहू, गोविंद ठाकुर, शम्मी सलूजा, एमआर विश्वनाथन, निर्भय नायक, पार्वती राधेश्याम साहू, भाऊराम साहू, कल्पना सूर्यवंशी, भारती राजू चंद्राकर, शुभ्रा मनीष शर्मा, माखन पटेल, लाल विजय सिंह, प्रभा साहू, हनीश बग्गा, मधु यादव, सुनैना पप्पू ठाकुर, पीयूष साहू, प्रीति बादल मक्कड़, नारायण साहू, अमन वर्मा, आकाश पांडे, नंदू जलक्षत्री, विजय नायक, देवेंद्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, चुनेश्वरी साहू, गिरिजा दास, मोहन साहू, पवन साहू, मनोज यादव, होरीलाल पटेल, रवि सोनकर, डॉ. सोहन साहू, लोकेश्वर पटेल, राजू साहू, गैंद सिंह कागजी, डेविड चंद्राकर, नंदलाल पटेल, नंदकिशोर यादव, संपत पटेल, चंद्रशेखर पटेल, लीलाधर ध्रुव, निधि लोकेश चंद्राकर, योगिता सोनी, दुबेलाल साहू, वाणी लक्ष्मीकांत तिवारी, दिनेश्वर साहू, राकेश सचदेवा, गोल्डी साहू, श्रीकांत शर्मा, पंकज जैन, राजा अग्रवाल, शुभम बाघ, अमित साहू, सारिका यादव, हिमांशु चंद्राकर, सुनीता साहू, शरद मराठा, दुर्गा सार्वा, युवराज सिंह राजपूत, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे, जतिन रूपरेला, शुभम पांडे, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।