राष्ट्रीय तीरंदाज तोरण यादव का हाई परफॉर्मेंस सेंटर सोनीपत में चयन

चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने का मिला लाभ, अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग सेंटर में निखरेगा हुनर
महासमुंद। जिले के प्रतिभावान राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी तोरण यादव ने अपनी लगातार शानदार उपलब्धियों के दम पर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले तोरण का चयन हाई परफॉर्मेंस सेंटर, सोनीपत (हरियाणा) के लिए हुआ है। यहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
तोरण ने 42वीं एनटीपीसी सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में नवंबर 2025 में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद इंटर साई राष्ट्रीय चैंपियनशिप, कोलकाता में रजत पदक, नेशनल स्कूल गेम्स, गुजरात में कांस्य पदक तथा नेशनल स्कूल गेम्स-2025, झारखंड में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हाई परफॉर्मेंस सेंटर सोनीपत के लिए किया गया है।
खेल जगत में खुशी की लहर
तोरण यादव के चयन पर जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एनआईएस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू और कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, फूलदास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, बाल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, पीरित राम साहू, संजय पैकरा, संजय सोनवानी, नवलीन कौर, पद्मा साहू, चांदनी साहू, नरेश ठाकुर, खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर की जया साहू व नीलम साहू, एकलव्य विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई सहित जिले के समस्त खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने भी खुशी जताई है।