स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
बालोद, 13 अगस्त 2026/स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव 15 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित स्वतत्रंता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 09 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, गार्ड आॅफ आॅनर एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09ः10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 09ः20 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन, 09ः35 बजे हर्ष फायर, 09ः40 बजे गुब्बारा एवं शांति का प्रतीक श्वेत कपोत उड़ान, 09ः45 बजे मार्चपास्ट, 09ः50 बजे परेड एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान, 10 बजे विद्यालयीन बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः30 जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ संपूर्ण जिले वासियों से 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनिवार्य रूप से शामिल होकर राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
