स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का किया गया अंतिम रिहर्सल

सीईओ जिला पंचायत बनी अंतिम रिहर्सल के मुख्य अतिथि
बीजापुर 13 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस का अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम मुख्य समारोह स्थल बीजापुर के मिनी स्टेडियम में कलेक्टर विश्वदीप एवं पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित हुआ। अंतिम रिहर्सल के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।
अंतिम रिहर्सल कार्यक्रम सुबह 09 बजे से प्रारंभ होकर 11 बजे सम्पन्न हुआ जिसमें सीआरपीएफ, नगर सेना, जिला बल, बस्तर फाइटर्स सहित एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास स्काऊट गाईड के टुकड़ियों ने परेड को सलामी दी। अंतिम रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि का आगमन, मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन, गुब्बारा, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, शहीद जवानों के परिवारों का सम्मान, परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरूस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण सहित सम्पूर्ण गतिविधि की गई।
जिले में स्वतंत्रता दिवस की गरिमामय आयोजन हेतु तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 15 अगस्त को जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि (बस्तर सांसद) महेश कश्यप ध्वजारोहण करेंगे। कलेक्टर विश्वदीप ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियों का गहनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.