गतका खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
महासमुंद। रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में दो स्वर्ण पदक
अंडर-14 बालिका वर्ग की सिंगल सूटी टीम में वर्षा यदु, पूजा साहू और लालिमा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की फरी सूटी टीम में एश्वर्या साहू, सृष्टि ध्रुव और राधिका निषाद ने भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं सिंगल सूटी में वैभवी साहू ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में रजत पदक
अंडर-17 बालक वर्ग की सिंगल सूटी टीम में कामेश्वर साहू, धनराज यादव और हर्ष कुमार सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
अंडर-19 में बालक-बालिकाओं का दमदार प्रदर्शन
अंडर-19 बालिका वर्ग की सिंगल सूटी टीम में तानिया यादव, कौशिल्या निषाद और रागिनी पटेल ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं फरी सूटी टीम में टीकेश्वरी साहू, चेतना ठाकुर और माधुरी यादव ने भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अंडर-19 बालक वर्ग की फरी सूटी टीम में हिमांशु यादव, राज साहू और गोविंद साहू ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं सिंगल सूटी टीम में छत्रपाल साहू, योगेश्वर, कोमल और देवार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
कोच एवं संघ पदाधिकारियों ने दी बधाई
जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच अंजू प्रजापति, रोशनी ध्रुव और नीलम कुमार सिन्हा सहित गतका संघ महासमुंद के अध्यक्ष बादल मक्कड़, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, कमल लुनिया, उत्तरा विदानी, अमरजीत सिंह, अन्नू भोई, निकिता सहित संघ के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।