लगातार बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने बाढ़ एवं आपदा की स्थिति से निपटने मैदानी अधिकारियों कर्मचारियों की ली बैठक

कोंडागांव 01 अगस्त 2026/ लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार शुक्रवार को एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने जनपद पंचायत सभाकक्ष में सरपंचों, सचिवों, पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर बाढ़, जलभराव और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन पुल-पुलियों पर पानी ऊपर से बह रहा हो, वहां तत्काल बैरिकेडिंग कर लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। ग्रामीणों को जलस्तर कम होने तक नदी-नालों को पार नहीं करने की समझाइश देने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से मकान, फसल या अन्य किसी प्रकार की क्षति होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया जाए और प्रभावितों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी मैदानी अमले को सतर्क रहते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

इन्हें भी पढ़े