शहीद उदय मुदलियार की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा और बलिदान को किया याद

कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
महासमुंद। झीराम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए पूर्व विधायक उदय मुदलियार की जन्म जयंती पर शुक्रवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शहीद उदय मुदलियार के राजनीतिक जीवन, जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के हितों के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर आम लोगों की आवाज को बुलंद किया। उनका बलिदान प्रदेश और कांग्रेस संगठन के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि शहीद उदय मुदलियार ने जनता की सेवा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। झीराम घाटी के अमर शहीद के रूप में उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी जन्म जयंती पर पूरा कांग्रेस परिवार उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, शहर महामंत्री निर्मल जैन, खिलावन साहू, श्रीमती अन्नू चंद्राकर, भरत ठाकुर, सोमेश दवे, ढेलू निषाद, अमन चंद्राकर, देवेश शर्मा, राजेश जैन, तबरेज खान, सोनम रामटेके, नितेंद्र बैनर्जी, हीरा बंजारे, प्रदीप चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अनीश राजवानी, शकील खान, गोविंद साहू, मनोहर ठाकुर, प्रकाश अजमानी, गोपी पाटकर, अनुराग चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, रवि साहू, मोती साहू, नुकेश महंत, भानु सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद उदय मुदलियार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इन्हें भी पढ़े