जनगणना प्रशिक्षण 10 अगस्त तक
उत्तर बस्तर कांकेर 31 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय द्वारा जारी समय सारिणी अनुसार जनगणना 2027 अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन तथा संचयन किए जाने सभी 17 चार्जों के क्षेत्र पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय कांकेर में 31 जुलाई को जिले के सभी नगरीय निकायों-नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सभी 17 चार्जों में अलग-अलग तिथियो में 10 अगस्त तक प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
