पर्यावरण पार्क बालोद में वृहद वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत 30 जुलाई को किया जाएगा पौधरोपण
सभी विभाग प्रमुखों और कर्मचारियों को सुबह 10ः30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य
बालोद, 29 जुलाई 2026/वृहद वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत 30 जुलाई को पर्यावरण पार्क बालोद में पौधरोपण किया जाएगा। जिसमें सभी विभाग प्रमुखों एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को सुबह 10ः30 बजे पौधरोपण हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जल शक्ति अभियान ’कैच द रैन’ के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद वृक्षारोपण महाअभियान में सभी वर्गों के नागरिकों के साथ-साथ महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 02 लाख 45 हजार हितग्राही महिलाओं के द्वारा जिलेभर में एक साथ बड़े पैमाने पर पौधे रोपे जाएंगे। इसी तारतम्य में ’वृहद वृक्षारोपण महाअभियान’ को सफल बनाने और व्यापक स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों के साथ पर्यावरण पार्क बालोद में सुबह 10.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया हैै। सभी विभाग प्रमुख एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के इस महत्वपूर्ण महाअभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
