पुरानी रंजिश में वृद्ध से मारपीट, बेटे समेत तीन पर केस
महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
ग्राम कोटादादर निवासी फूलसिंग ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 19 जून की शाम करीब 6 बजे वह गांव के रंगमंच के सामने खड़ा था। इसी दौरान उसका पुत्र तीजराम ध्रुव तथा गांव के कौशिक ध्रुव, प्रेम ध्रुव और लोकनाथ ध्रुव वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
शिकायत के आधार पर तेंदूकोना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
