स्कूटी को मारी टक्कर, चालक घायल
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। बसना नगर के वीर नारायण चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 27 मई की शाम करीब 7.30 बजे विष्णुदत्त साव अपनी स्कूटी से बसना से सरायपाली मार्ग की ओर जा रहे थे। आदियोगी शिव मंदिर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए) एवं 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
