सड़क हादसे में नाबालिग समेत दो युवकों की मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के गोडमर्रा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 5 जून को जबलपुर निवासी कृष्णा राणा (16), कुदारीदादर निवासी सूरज बरिहा (18) तथा सागर यादव (18) हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बीएम 4314 से जबलपुर से बसना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोडमर्रा मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कृष्णा राणा और सूरज बरिहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सागर यादव घायल हो गया। मर्ग जांच के बाद बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
