विवाद के बाद मारपीट, दो घायल
गाली-गलौज का विरोध करने पर नुकीली वस्तु से हमला, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद। शहर के गुडरूपारा क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे शुभम ढीमर, गुलशन ढीमर और नारायण ढीमर मोहल्ले में गाली-गलौज कर रहे थे। इसका विरोध दुर्गेश जलक्षत्री ने किया, जिससे तीनों आरोपी उससे विवाद करने लगे।
शोर सुनकर दुर्गेश के भाई पिंटू जलक्षत्री और प्रेमलाल जलक्षत्री मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। इस दौरान शुभम ढीमर ने किसी नुकीली वस्तु से हमला कर पिंटू जलक्षत्री को घायल कर दिया।
पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
