खेत में पलटा ट्रैक्टर, इंजन के नीचे दबकर युवक की मौत
महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के जोगीडीपा गांव में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया था।
पुलिस के अनुसार अमरकोट गढ़पारा निवासी शरद कुमार यादव (30) ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 डीबी 9255 को खेत से चलाकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान जोगीडीपा स्थित एक खेत में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में शरद कुमार यादव ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में धारा 106(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
