कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान सफल, बूथ से पंचायत तक कमेटियों का गठन पूरा

जिले में 1161 बूथ, 567 पंचायत और 105 वार्ड कमेटियां गठित, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
महासमुंद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने जानकारी दी कि संगठन सृजन अभियान के तहत महासमुंद जिले में बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। जिले में कुल 1161 बूथ, 567 पंचायत और 105 वार्ड कमेटियों का सफलतापूर्वक गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सभी ब्लॉकों में यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया गया। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और समर्पित टीम का गठन किया गया है, जो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने जिले के सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
ब्लॉकवार प्रगति इस प्रकार रही:
बागबाहरा ग्रामीण: 104 बूथ, 60 पंचायत,
कोमाखान ब्लॉक: 102 बूथ, 53 पंचायत,
बागबाहरा शहर: 18 बूथ, पिथौरा ब्लॉक (खल्लारी क्षेत्र): 63 बूथ व पंचायत कमेटियां,
महासमुंद शहर: 55 बूथ, 30 वार्ड
महासमुंद ग्रामीण: 130 बूथ, 87 पंचायत,
सरायपाली शहर: 21 बूथ, 15 वार्ड,
सरायपाली ग्रामीण: 119 बूथ, 38 पंचायत
छुईपाली: 74 बूथ, 40 पंचायत, भंवरपुर: 76 बूथ, 40 पंचायत, झलप-पटेवा: 91 बूथ, 50 पंचायत, सांकरा: 109 बूथ, पिथौरा ब्लॉक (बसना क्षेत्र): 126 बूथ, 70 पंचायत, 15 वार्ड शामिल है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है और यही आगामी चुनावों में सफलता की आधारशिला बनेगा। संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।