कलेक्टर के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर को जिला कार्यालय भेजा गया
राजिम एसडीएम विशाल कुमार महाराणा को छुरा अनुविभाग का अतिरिक्त प्रभार
गरियाबंद, 17 अप्रैल 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा सुश्री अंजली खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त जिला कार्यालय गरियाबंद में कार्य करने हेतु आदेशित किया है। डिप्टी कलेक्टर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल कुमार महाराणा को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
