मकान सूचीकरण 30 मई एवं स्व गणना 30 अप्रैल तक किया जाएगा पूर्ण

1 से 30 मई तक जनगणना से जुडे़ सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
गरियाबंद, 17 अप्रैल 2026/भारत का जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य राज्य के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी 1 से 30 मई 2026 तक तथा स्व-गणना का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी बी.एस. उइके ने जिले में जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 1 से 30 मई तक अवकाश प्रतिबंधित किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में कोई भी अवकाश सामान्य रूप से स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल विशेष परिस्थितियों में स्पष्ट एवं उचित कारण प्रस्तुत करने पर ही अवकाश स्वीकृति पर विचार किया जाएगा। जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है जिसे समय-सीमा में पूरा किया जाना आवश्यक है।

इन्हें भी पढ़े