शादी कार्यक्रम जाते युवक पर हमला
महासमुंद। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिरकोनी निवासी द्वारिका निषाद 14 अप्रैल को गांव में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोसी केशव निषाद ने उसे शराब पीने से मना करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया और द्वारिका के दाहिने हाथ के पंजे को दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।
