10 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

05.60 लाख रुपये की मादक सामग्री, बाइक और मोबाइल जब्त
महासमुंद। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.100 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ओडिशा की ओर से बाइक में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोका और वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान सफेद प्लास्टिक बोरी में गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें 10.100 किलो गांजा कीमत 5 लाख रुपये, पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 10 बीव्ही 9853, कीमत 50 हजार रुपये और 2 मोबाइल फोन कीमत लगभग 10 हजार रुपये जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
भोजराज उर्फ रामू ठाकुर (20 वर्ष),
आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर (20 वर्ष)
दोनों आरोपी तखतपुर, जिला बिलासपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(बी) के तहत गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।