मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन 27 अप्रैल तक
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी अंतर्गत जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराने मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जानी है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 27 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में जमा कर सकते है। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट www.bilaspur.gov.in से प्राप्त कर सकते है।
