व्यवहार न्यायाधीश के रिक्त पदों हेतु अधिसूचना जारी
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2026 हेतु व्यवहार न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) के पदों पर पदोन्नति एवं भर्ती हेतु क्रमशः 47 एवं 5 रिक्त पदों से संबंधित अधिसूचना जारी की जा चुकी है, उक्त अधिसूचना छत्तीसगढ़ न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
