ऑनलाइन सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार, मोबाइल व नगदी जब्त

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलते-खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और नगद राशि जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 06 मंदिर चौक पिथौरा में आरोपी नमन गोयल (29 वर्ष) पिता राजेश गोयल, अवैध रूप से मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में सट्टा से संबंधित लेन-देन के स्क्रीनशॉट मिले। इसके साथ ही उसके पास से 9,800 रुपये नगद एवं लगभग 15,000 रुपये कीमत का मोबाइल जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।