जिला जेल परिसर कांकेर ड्रोन के लिए ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित
उत्तर बस्तर कांकेर, 30 मार्च 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा जिला जेल परिसर कांकेर एवं जेल में बंदियों की सुरक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जेल परिसर कांकेर एवं उसकी सीमा से लगे 200 मीटर क्षेत्र को ड्रोन के लिए “नो फ्लाई जोन/रेड जोन” घोषित किया गया है। यह प्रतिबंधात्मक आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1) (4) तथा ड्रोन नियम-2025 के तहत जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभावशील हो गया है।
